आज तकआरंभ31 दिसम्बर 2000नेटवर्कटेलीविजन प्रसारण और ऑनलाइनस्वामित्वइण्डिया टुडे ग्रूपचित्र प्रारूप576 आई, (एसडी टीवी)उद्घोषसबसे तेज़देशभारतभाषाहिन्दीप्रसारण क्षेत्रविश्वव्यापीमुख्यालयनई दिल्ली, भारतबंधु चैनलहॅडलाइन्स टुडेवेबसाइटआजतक.इन
आज तक एक हिन्दी समाचार टी वी चैनल है। इसका स्वामित्व टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड के पास है। आज तक भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले हिन्दी समाचार चैनलों में से एक है। आज तक का मुख्यालय नई दिल्ली, भारत में स्थित है।
आज तक को लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल के रूप में सम्मनित किया जा चुका है।[3]
आरम्भ
आज तक का सर्वप्रथम प्रसारण दूरदर्शन के डीडी मैट्रो पर वर्ष 1995 में किया गया था। तब यह रात्री 10 बजकर 20 मिनट के समाचार क्रार्यक्रम के रूप में प्रसारित किया जाता था। आज तक एक स्वतन्त्र समाचार चैनल के रूप में दिसम्बर 1999 में अस्तित्व में आया और तब यह चौबीस घण्टे प्रसारित होने वाला देश का सर्वप्रथम सम्पूर्ण हिन्दी समाचार चैनल बना। जिस समय आज तक चैनल अस्तित्व में आया तब इसकी पहुँच 52 लाख घरों तक थी और तबसे लेकर अब तक यह 3 करोड़ घरों में प्रसारित होने वाला चैनल बन चुका है और समाचार चैनलों में इसकी दर्शक संख्या की भागीदारी 55% हैl
वर्तमान स्थिति
पुरुस्कार और पहचान
l001 - इण्डियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड में न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।2002 -सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड आज तक को मिला।इण्डियन टेली अवॉर्ड में आज तक को न्यूज़ चैनल ऑफ द ईयर चुना गया।2003 -आज तक को सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।आज तक को आईटीए अवार्ड मिला।2004 -सर्वश्रेष्ठ मीडिया कैम्पेन का अवॉर्ड आज तक को मिला।आज तक को हीरो हॉण्डा आईटीए अवॉर्ड मिला।2004 -आज तक लगातार दूसरे वर्ष सूपर ब्राण्ड बना।इण्डियन टेली अवॉर्ड का सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का अवॉर्ड आज तक को मिला।2006 -सुपर ब्राण्ड इण्डिया ने आज तक को सर्वश्रेष्ठ सुपर ब्राण्ड चुना।आज तक को लगातार चौथे वर्ष इण्डियन टेली अवॉर्ड मिला।2008 -आज तक को गोल्ड अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।एनटी अवॉर्ड में आज तक को सर्वाधिक लोकप्रिय हिन्दी समाचार न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड मिला।2009 -वर्ल्ड ब्राण्ड कांग्रेस ने आज तक को ग्लोबल अवॉर्ड फॉर ब्राण्ड एक्सीलेन्स से समानित किया।2011 -आज तक को लगातार ग्यारहवें वर्ष सर्वश्रेष्ठ हिन्दी समाचार चैनल का पुरस्कार मिला।
No comments:
Post a Comment